फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM yogi seeks report from district administration in 15 days after shahberi building collapse

शाहबेरी हादसा: सीएम ने 15 दिन में मांगी जिला प्रशासन से रिपोर्ट, 24 के खिलाफ हुआ है केस दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 20 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
CM yogi seeks report from district administration in 15 days after shahberi building collapse
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में हुए हादसे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से 15 दिन के भीतर मांगी है। वहीं, डीएम ने अधिकारियों को दस बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। अंदेशा है कि रिपोर्ट आने के बाद हादसे के जिम्मेदार कई लोगों पर सीएम कड़ी कार्रवाई करेंगे।        

विज्ञापन


जिला अधिकारी बीएन सिंह के मुताबिक, शाहबेरी गांव में हुए हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव कार्य किया गया। इसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। एनडीआरएफ की टीम विश्वस्तरीय उपकरणों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे में मारे गए मैनपुरी के परिवार को एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। इस मामले में अब तक दिनेश, संजीव, गंगा शंकर द्विवेदी, कासिम, श्यामजी पाठक उर्फ सोनू पाठक निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 24 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोषी भूस्वामी, बिल्डर, ठेकेदार, ब्रोकर आदि के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM yogi seeks report from district administration in 15 days after shahberi building collapse
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

इन बिंदुओं पर कराई जा रही जांच
- घटना किन कारणों से हुई       
- हादसा ग्रस्त दोनों भवन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आते हैं तो अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया जाता है या नहीं। लिया जाता है तो लिया गया था या नहीं।        
- प्रमाण पत्र लिया गया तो उसमें अपेक्षित सावधानियां बरती गईं अथवा नहीं।
- प्रयोग में लाई गई सामग्री की गुणवत्ता सही थी या नहीं।
- कार्यरत श्रमिकों का श्रम अधिनियम में पंजीकरण था या नहीं।
- बिल्डिंग की गुणवत्ता आदि के संबंध में कौन उत्तरदायी है।
- उक्त कृत्य जिसके कारण से लोगों की मृत्यु हुई। आपराधिक लापरवाही की श्रेणी में आता है या नहीं।
- इसमें कौन लोग जिम्मेदार हैं।        
- क्या प्राधिकरण के भवन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास किया गया। यदि हां तो उसके परिणाम       - ऐसे हादसे रोकने के लिए सुझाव

शाहबेरी हादसे में मरने वाले नौ लोगों की सूची       
1. नौशाद अहमद उर्फ कल्लू निवासी गांव पलिया, पोस्ट शाहगंज, जिला फैजाबाद       
2. शमशाद निवासी गांव पलिया, पोस्ट शाहगंज, जिला फैजाबाद       
3. मोहम्मद मोबिन उर्फ सोनू निवासी गांव पलिया, पोस्ट शाहगंज, जिला फैजाबाद       
4. मुजाहिद निवासी पुर्णिया बिहार       
5. शिव कुमार त्रिवेदी निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश       
6. प्रियंका निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश       
7. पंखुड़ी निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश       
8. राजकुमारी निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश       
9. रणजीत निवासी पश्चिम बंगाल       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed