फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Teerth Darshan Yojana 89th train from Delhi leaves for Tirupati Balaji

Delhi: 89वीं ट्रेन तिरुपति बालाजी के लिए रवाना, सीएम केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से मिलकर दीं शुभकामनाएं

Mon, 05 Feb 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Feb 2024 06:25 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की प्रेरणा श्रवण कुमार से मिली है। हमने बचपन में श्रवण कुमार की कहानियां सुनी। मैंने हमेशा दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अपना परिवार माना है।

विज्ञापन
CM Teerth Darshan Yojana 89th train from Delhi leaves for Tirupati Balaji
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सोमवार को दिल्ली से 780 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर 89वीं ट्रेन तिरुपति बालाजी के लिए रवाना हुई। इससे पहले, त्यागराज स्टेडियम में तीर्थयात्रियों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहुंच कर उनसे मुलाकात की और सुखद व सफल तीर्थयात्रा के लिए उनको शुभकामनाएं दीं। इस यात्रा के दौरान तीर्थयात्री तिरुपति बालाजी के अलावा पदमावती और इस्कान मंदिर में दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की प्रेरणा श्रवण कुमार से मिली है। हमें बचपन में श्रवण कुमार की कहानियां सुनाई जाती हैं कि कैसे वो अपने अंधे बुजुर्ग माता-पिता को कंधे पर बैठाकर तीर्थयात्रा कराने के लिए निकले थे। मैंने हमेशा दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अपना परिवार माना है। इसलिए अपने बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराना मेरा धर्म और कर्तव्य है, जिसका मैं निर्वहन कर रहा हूं।

विज्ञापन

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भजन संध्या के दौरान तीर्थयात्रियों से मिलने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल का सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री मंजू बालाजी ने स्वागत किया। मंजू बालाजी ने सीएम को गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान मौजूद राजस्व मंत्री आतिशी का तीर्थयात्री पार्वती ने स्वागत किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीर्थयात्री प्रेमवती को यात्रा टिकट का प्रतिरूप भेंट कर सुखद व सफल यात्रा की कामना की। इसके उपरांत भजन प्रस्तुत किया गया, जिसका सभी तीर्थयात्रियों ने आनंद लिया। 

इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग हर हफ्ते दिल्ली से एक ट्रेन हमारे बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर देश के कोने-कोने में किसी न किसी तीर्थ स्थल का दर्शन कराने के लिए लेकर जाती है। तीर्थयात्रा योजना के तहत हमारे बुजुर्ग रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, पुरी, हरिद्वार, ऋषिकेष, मथुरा, वृंदावन, शिरडी समेत करीब 13 तीर्थस्थान जाते हैं। तीर्थयात्री अपनी श्रद्धा के अनुसार इन तीर्थस्थलों में से कोई भी स्थान चुन सकते हैं और तीर्थयात्रा कर सकते हैं। अभी तक दिल्ली से 88 ट्रेनें जा चुकी हैं और आज यह 89वीं ट्रेन तिरुपति के लिए जा रही है। अब तक इन ट्रेनों के जरिए करीब 84 हजार तीर्थयात्री तीर्थयात्रा करके वापस आ चुके हैं।

विज्ञापन

तीर्थयात्रा का सारा इंतजाम दिल्ली सरकार करती है: आतिशी
राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली के हर बुजुर्ग के लिए तीर्थ यात्रा पर जाने का इंतजाम किया है। योजना के तहत आपने एक बार फॉर्म भर दिया। उसके बाद आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस अपने सूटकेस में अपने कपड़े लेकर जाना है, उसके अलावा सारा इंतजाम अरविंद केजरीवाल की सरकार करती है। घर से बस के जरिए रेलवे स्टेशन लाने से लेकर सुबह की चाय और दोपहर का खाना, सब दिल्ली सरकार इंतजाम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed