{"_id":"684357ae735796d8ed0982d8","slug":"cm-s-new-official-residence-is-being-built-in-civil-lines-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Residence: सिविल लाइंस में तैयार हो रहा है दिल्ली की मुख्यमंत्री का नया सरकारी आवास, कैंप कार्यालय भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Residence: सिविल लाइंस में तैयार हो रहा है दिल्ली की मुख्यमंत्री का नया सरकारी आवास, कैंप कार्यालय भी बनेगा
Sat, 07 Jun 2025 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:30 AM IST
सार
बंगला नंबर 1/8 और 2/8 को जोड़कर बनाए जा रहे आवास में उनका कैंप कार्यालय भी होगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि यह ऐतिहासिक इलाका दिल्ली की सियासत का नया केंद्र बन सके।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर नए सरकारी आवास में शिफ्ट होंगी। बंगला नंबर 1/8 और 2/8 को जोड़कर बनाए जा रहे आवास में उनका कैंप कार्यालय भी होगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि यह ऐतिहासिक इलाका दिल्ली की सियासत का नया केंद्र बन सके।
विज्ञापन
राजनिवास मार्ग के प्लॉट नंबर 8 में चार बंगले हैं। बंगला नंबर 1/8 पहले उपराज्यपाल सचिवालय के लिए इस्तेमाल होता था, जिसे अब खाली कर लिया गया है। बंगला नंबर 2/8 विधानसभा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा को आवंटित किया गया था, जो अब मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
बंगला नंबर 3/8 व 4/8 क्रमशः विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को आवंटित हैं
। फिलहाल, दिल्ली सरकार ने इस मसले पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मुख्यमंत्री के नए ठिकाने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
अभी निजी आवास पर रहती हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अभी शालीमार बाग में निजी आवास पर परिवार के साथ रह रही हैं। अभी यहीं पर उनका कैंप कार्यालय भी चल रहा है। मुख्यमंत्री के घर पर जनसुनवाई के दौरान भीड़ जुटती है। कई बार लोगों को भीड़ के कारण परेशानी भी होती है, लेकिन नया आवास न केवल मुख्यमंत्री के रहने की जगह होगा, बल्कि कैंप कार्यालय के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनेगा।
ऐतिहासिक और शांत है सिविल लाइंस का क्षेत्र
सिविल लाइंस का यह ऐतिहासिक क्षेत्र शांत और हरियाली के लिए जाना जाता है। यह जगह मुख्यमंत्री आवास और कैंप कार्यालय के लिए आदर्श साबित हो सकती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक इसकी मरम्मत के काम में सुरक्षा, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी इस जगह का दौरा किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन