फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM reviewed the work of Disha Action Committee

Delhi NCR News: सीएम ने की दिशा कार्य समिति के कार्यों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा की। जिला नूंह में बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फौगाट ने की। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नूंह में एडीसी फौगाट ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित कार्य प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीएम और अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे करने तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी व प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed