फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha said delhi government intensified efforts to reduce air pollution

Delhi Pollution: प्रदूषण कम करने को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, सीएम ने की बैठक; अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 13 Mar 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 11:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। सीएम रेखा ने बताया कि सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
CM Rekha said delhi government intensified efforts to reduce air pollution
सीएम रेखा ने की बैठक - फोटो : X/@gupta_rekha

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक की गई। बैठक में धूल प्रदूषण कम करने के लिए मानसून को छोड़कर अब से पूरे साल स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स तैनात रहेंगी। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की जांच सख्त होगी। दूसरी तरफ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी सभी एजेसियों को इनकी मरम्मत और साफ-सफाई की साप्ताहिक रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ सभी संबंधित विभागों की साप्ताहिक कार्ययोजना बनेगी।

विज्ञापन


सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। विकसित दिल्ली संकल्प पत्र के तहत राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें दिल्ली के वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाले सभी कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि दिल्ली में मानसून को छोड़कर पूरे वर्ष सड़कों पर स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स तैनात रहेंगे जिससे धूल और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदूषण को लेकर विभाग कड़ी निगरानी रखेंगे और त्वरित कार्रवाई करेंगे। दिल्ली के बॉर्डर एरिया में वाहनों की प्रदूषण संबंधी जांच के लिए सभी संबंधित विभागों को एनफोर्समेंट टीम बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दिल्ली बॉर्डर के एंट्री पॉइंट पर प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा गुप्ता ने एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए और सभी रोड ओनिंग एजेंसियों को रोड की मरम्मत और सफाई से संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत शहरी विकास विभाग, एमसीडी, डीपीसीसी, डीडीए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, डीएसआईआईडीसी सहित तमाम संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed