फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta said that no slum will be removed in Delhi without providing a permanent house

Delhi : सीएम रेखा ने दिया आश्वासन- पक्का घर दिए बिना दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं हटाई जाएगी, अफवाह पर होगी FIR

Mon, 09 Jun 2025 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 03:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने झुग्गीवासियों को सम्मानजनक जीवन और सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं देने के अपने वादे को भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि झुग्गियों को तोड़े जाने की अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta said that no slum will be removed in Delhi without providing a permanent house
रेखा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पक्का घर दिए बिना कोई भी झुग्गी नहीं हटाई जाएगी। उन्होंने झुग्गीवासियों को सम्मानजनक जीवन और सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं देने के अपने वादे को भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि झुग्गियों को तोड़े जाने की अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को शालीमार बाग विधानसभा में झुग्गी-झोपड़ी इलाकों का दौरा किया और वहां चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने आउटर रिंग रोड पर नेहरू कैंप में 24 सीटों वाले जनसुविधा केंद्र का शिलान्यास भी किया। यह जनसुविधा केंद्र बन जाने से यहां के लोगों की शौचालय की समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


सीएम गुप्ता ने पीतमपुरा झुग्गी इलाके में ए-यू ब्लॉक एकता कैंप में सीसी पेवमेंट कार्य का उद्घाटन किया। यू-वी ब्लॉक के पास एमसीडी की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया, जहां 20 सीटों वाला नया जनसुविधा केंद्र जल्द बनेगा। उन्होंने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास की दौड़ में कोई पीछे नहीं छूटेगा : मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी के बच्चों के लिए साफ-सुथरा पार्क तैयार किया जाएगा, जिसमें झूले लगाए जाएंगे। सरकार झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हर नागरिक को जल, सड़क, शौचालय और स्नानघर, पार्क, स्ट्रीट लाइट जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि कोई नागरिक विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed