फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta met Bharat Ratna Lal Krishna Advani

Delhi: सीएम रेखा ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बोलीं- उनका पूरा जीवन त्याग और समर्पण की मिसाल

Wed, 12 Mar 2025 05:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण की अद्वितीय मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 
 

विज्ञापन
CM Rekha Gupta met Bharat Ratna Lal Krishna Advani
भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी और सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण की अद्वितीय मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 

विज्ञापन

 

सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, 'राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता एवं अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें सदैव प्राप्त होता रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा से की मुलाकात
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज और राजनीति के लिए सदैव बहुमूल्य रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed