{"_id":"69a936a7b562dec4dc080af8","slug":"cm-rekha-gupta-laid-foundation-stone-of-new-foot-over-bridge-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम रेखा ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की नींव रखी, पैदल यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीएम रेखा ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की नींव रखी, पैदल यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Thu, 05 Mar 2026 01:25 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:25 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। जिससे व्यस्त इलाके में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
सीएम रेखा ने नए फुट ओवर ब्रिज की नींव रखी
- फोटो : X/@gupta_rekha
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नए फुट ओवर ब्रिज की नींव रखी। यह फुट ओवर ब्रिज कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मोनेस्ट्री मार्केट, लद्दाख बुद्ध विहार में बनेगा। सरकार का लक्ष्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खुद शिलान्यास किया। यह कदम दिल्ली सरकार की विकास प्रतिबद्धता दर्शाता है। बाजार क्षेत्र में यातायात का घनत्व बहुत अधिक है। आईएसबीटी के पास पैदल यात्रियों की आवाजाही भी ज्यादा होती है। एक सुरक्षित पुल की आवश्यकता लंबे समय से थी। यह नया पुल यात्रियों को सड़क पार करने में मदद करेगा। इससे दुर्घटनाओं का जोखिम काफी कम हो जाएगा। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट कर लिखा कि आज मोनेस्ट्री मार्केट, लद्दाख बुद्ध विहार के फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया है।। इस पुल का निर्माण लद्दाख की वास्तुकला को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसमें दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta lays the foundation stone of a new foot over bridge at the Monastery Market, ISBT. pic.twitter.com/C0cReqQ5Jz
— ANI (@ANI) March 5, 2026
आगे लिखा कि फुट ओवर ब्रिज के बनने से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही रिंग रोड पर यातायात भी अधिक सुचारु और निर्बाध रूप से चल सकेगा। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू सहित अन्य उपस्थित रहे।
सीएम रेखा ने कहा कि आज हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि वर्षों से जिस मांग को हमारे लद्दाख बुद्ध विहार के लोग कर रहे थे वो पूरा हुआ। एक फुट ऑवर ब्रिज की मांग कई साल से की जा रही थी।
पिछली सरकार से यहां के लोगों ने सैकड़ों बार इसकी मांग की परंतु उस सरकार ने इस छोटे से काम को भी सिरे से नहीं चढ़ाया। आज कम समय के हमारी सरकार के कार्यकाल में भी यहां के लोगों की इस मांग को हम पूरा करने जा रहे हैं।