फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta gets Z category security yet there was lapse in security

Rekha Gupta: सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, 22-25 जवान और कमांडो हर समय रहते तैनात; फिर भी हुई चूक?

Wed, 20 Aug 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 10:53 PM IST
सार

दिल्ली की सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। इसमें 22 से 25 जवान और कमांडो हर समय तैनात रहते हैं। सभी जवानों के पास एमपी-5 मशीन गन के अलावा ग्लॉक पिस्टल व 9 एमएम की पिस्टल होती हैं। इसके बावजूद उन पर हमला हो गया, जिसे सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta gets Z category security yet there was lapse in security
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और हमले का आरोपी राजेश खिमजी। - फोटो : पीटीआई/ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जून में जान से मारने की धमकी मिली थी। गाजियाबाद कंट्रोल रूम में एक युवक ने कॉल कर धमकी दी थी। उस समय स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी थी। बाद में यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब बुधवार को सीएम पर हुए हमले को सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली की सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। इसमें 22 से 25 जवान और कमांडो हर समय तैनात रहते हैं। सभी जवानों के पास एमपी-5 मशीन गन के अलावा ग्लॉक पिस्टल व 9 एमएम की पिस्टल होती हैं। यह सारे जवान नजदीकी सुरक्षा प्रदान करते हैं। अन्य जवानों की तैनाती एस्कॉर्ट ड्यूटी, पायलट कार, शैडो कमांडो, स्थायी पिकेट पर रहती है। 24 घंटे सीएम आवास के आसपास जवानों की घेराबंदी रहती है। इसके अलावा सीएम हाउस में हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीलेयर सुरक्षा प्रदान की जाती है

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मल्टीलेयर सुरक्षा प्रदान की जाती है। पहला सुरक्षा घेरा इनर कोर्डन का होता है जिसमें दो से तीन जवान सीएम के नजदीक रहकर सुरक्षा घेरा देते हैं। इनके पास हथियारों के अलावा वायरलैस सेट भी रहता है। दूसरा घेरा मिडिल कोर्डन का होता है। इसके तहत चार से छह जवान सीएम से थोड़ी दूर पर रहते हैं।

विज्ञापन

इन जवानों का काम भीड़ को नियंत्रित करना होता है। इसके अलावा यह संदिग्ध लोगों पर नजर भी रखते हैं। तीसरे घेरे में मुख्यमंत्री के लिए आउटर कोर्डन के तहत 13 कमांडो सुरक्षा में रहते हैं। इनका काम भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक कंट्रोल, प्रवेश-निकास को देखना होता है। मुख्यमंत्री का काफिला जब रास्ते में होता है तो लोकल पुलिस रास्ता साफ करवाती है।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहता है। 24 घंटे पिकेट के अलावा यहां एक्सरे स्कैनर, मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए पुलिस की टीम अलग तैनात रहती है। इसके अलावा पीसीआर की गाड़ी के अलावा लोकल पुलिस लगातार वहां पेट्रोलिंग करती रहती है।

संबंधित वीडियो-

?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed