फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha gave a cheque of Rs one crore to families of Corona warriors

Delhi: सीएम रेखा ने 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिए एक करोड़ के चेक, पूर्व CM केजरीवाल पर कसा तंज

Sat, 11 Oct 2025 02:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 02:47 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारों को बड़ा सहारा दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने खुद 11 पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये के चेक वितरित किए हैं। इतना ही नहीं पिछली सरकार पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन
CM Rekha gave a cheque of Rs one crore to families of Corona warriors
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक करोड़ रुपये की राशि दी। सीएम ने कोविड-19 के दौरान मृतकों के परिवारों को चेक वितरण करने पर कहा कि इन लोगों के आवेदन वर्षों से पड़े थे। कोविड-19 के दौरान जब पूरी दुनिया अपने घरों में थी, तब भी ये लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे थे। किसी सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स ने छुट्टी नहीं ली, किसी ने मना नहीं किया, ऐसे में सरकार ने उन्हें उनका हक नहीं दिया।

विज्ञापन

 

आगे कहा कि पिछली सरकार किस काम में लगी थी कि उन्हें कई साल तक याद नहीं आया कि उन्हें पैसे देने हैं... मैं इन सभी परिवारों से क्षमाप्रार्थी हूं, और आज हमने उनके हक का पैसा वितरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने 11 परिवारों को एक करोड़ की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे। यह उन डॉक्टरों, नर्सों और सफाई कर्मचारियों के लिए है, जो महामारी के दौरान ड्यूटी पर थे। मृतक कोरोना योद्धाओं के परिवार के सदस्यों से सीएम ने बातचीत भी की। 


जून में, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह की एक टीम का गठन किया गया था ताकि राशि वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। सरकार ने वादा किया है कि बाकी लंबित मामलों को जल्द सुलझाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर स्थायी सुविधा केंद्र तैयार: रेल मंत्री ने की समीक्षा, 76 स्टेशनों पर भी होगी लागू व्यवस्था


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed