{"_id":"647539eef4c2098388083ed3","slug":"cm-of-himachal-met-kejriwal-discussed-many-issues-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: केजरीवाल से मिले हिमाचल के सीएम, रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: केजरीवाल से मिले हिमाचल के सीएम, रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 30 May 2023 05:19 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 May 2023 05:19 AM IST
सार
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार दिल्ली में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं समेत दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। हमने यमुना नदी के पानी के बंटवारे पर चर्चा की है। उसमें दिल्ली सरकार की कुछ मांगों पर हमारी सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी है। साथ ही रेणुका और किशाऊ जलविद्युत परियोजनाओं के जल बंटवारा समझौते पर चर्चा के साथ राष्ट्रहित में उन्हें तेजी से पूरा करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
वहीं, केजरीवाल ने भी ट्वीट करके कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमने बैठक में कुछ अच्छे फैसले किए और वहां से आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। बताते चले हिमाचल व दिल्ली के बीच यमुना नदी के जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन