{"_id":"6aa80a28e90a32805f09ea94","slug":"cm-of-delhi-announced-schemes-worth-13820-crore-across-various-departments-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान: सीएम रेखा बोलीं- दिल्ली को 13,820 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान: सीएम रेखा बोलीं- दिल्ली को 13,820 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
Mon, 14 Sep 2026 08:23 PM IST
Akash Dubey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 13,820 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने की घोषणा की। अभियान का उद्देश्य सुशासन और जनसेवा के माध्यम से सरकार तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सरकार अपने जनसेवा कार्यों और विकास योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 13,820 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि इनमें आईएफसी के 365 करोड़ रुपये, पर्यटन विभाग के 77 करोड़ रुपये, परिवहन विभाग के 33 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी के 2,800 करोड़ रुपये, ट्रेड एंड टैक्सेस विभाग के 550 करोड़ रुपये, पावर विभाग के 1,537 करोड़ रुपये, फायर विभाग के 30 करोड़ रुपये और एमसीडी के 247 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सुशासन और जनसेवा के माध्यम से सरकार तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिल्ली के विकास के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता रहे। विकसित भारत के संकल्प में विकसित दिल्ली भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती रहे।
विज्ञापन