{"_id":"58fc94544f1c1b9c5c8b5ad8","slug":"cm-manohar-lal-khattar-lay-foundation-stone-of-many-project-on-24th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी में 158 करोड़ से अधिक के काम की सीएम करेंगे शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में 158 करोड़ से अधिक के काम की सीएम करेंगे शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ और पृथला विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भी 158 करोड़ से अधिक के कामों की शौगात देंगे। वह 24 अप्रैल को उक्त कामों की शुरुआत करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये जानकारी निगम के एसई अनिल मेहता ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल डबुआ पाली रोड सत्रह नंबर चुंगी के पास सुबह 8 बजे कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-3 पुलिया, वाया गाजीपर डबुआ कॉलोनी से सोहना रोड आरएमसी सड़क बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा रेनीवेल नंबर तीन का उदघाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। ये काम पूरा हो चुका है। इस पर 80 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। प्याली चौक से धन्नी धर्मशाला तक 60 फुटा रोड का चौड़ीकरण पर 4.45 करोड़ रुपये, हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण पर 1.67 करोड़ रुपये तथा करीब 30 करोड़ की लागत से एनआईटी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, कॉलोनियों में सीवर, पानी और नाली बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन