फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM legislators sought information on the power cuts, the companies will take on fines

केजरीवाल ने बिजली कटौती पर विधायकों से मांगी सूचना, कंपनियों पर लगेगा जुर्माना 

Wed, 13 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
CM legislators sought information on the power cuts, the companies will take on fines
केजरीवाल और सिसोदिया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधायकों और बिजली कंपनी के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मुख्यमंत्री ने बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने पर विधायकों से लिखित सूचना मांगी है। 

विज्ञापन


जो सूचनाएं मिलेंगी उसके हिसाब से बिजली कंपनियों पर जुर्माना लगेगा। शुरुआत में ट्रांसफार्मर की जरूरत वाले क्षेत्र में राहत दी जाएगी। मटियाला के विधायक गुलाब सिंह पहले से कटौती का दिन व समय वाली सूची लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


अलका लंबा ने बैठक के बाद बताया कि जनता शिकायत करती है तो सब रिकार्ड में रहता है। ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी विधायकों से सूची मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता भी शिकायत इस तरह से करेगी तो कंपनी पर जुर्माना होगा। इस मामले में अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में विधायकों ने बिजली कटौती, कनेक्शन मिलने में दिक्कत की शिकायत रखीं। 

बिजली कटौती पर एमएलए की शिकायत से होगा जुर्माना

CM legislators sought information on the power cuts, the companies will take on fines
केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ani

कंपनी पहले सही विधानसभा स्तर की एक सूची सरकार को भेज चुकी थी, जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है। जमीन चाहिए। पूरी दिल्ली में 27 विधानसभा की पहचान बिजली वितरण कंपनियों ने की है, जहां वितरण के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में विधायकों की संबंधित अधिकारियों के साथ जरूरत और दिक्कत को लेकर बातचीत कराई। वहीं बिजली आपूर्ति कंपनी प्रतिनिधियों से कहा है कि ट्रांसफार्मर के लिए जगह उपलब्ध कराने में एमएलए के साथ बैठक करें। 

विधायकों से कहा कि ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने में मदद करें ताकि कटौती से बचा जा सके। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बिजली कटौती को लेकर जुर्माना का प्रावधान सख्ती से लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed