फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM kejriwal wrote ncw for investigation of modi and Shah in spying scandal

‘महिला जासूसी कांड में हो नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जांच’ 

Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM kejriwal wrote ncw for investigation of modi and Shah in spying scandal
मोदी शाह - फोटो : pti

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से महिला जासूसी कांड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम को भेजे जवाबी पत्र में उन्होंने लिखा है, मैं इसके साथ संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों को भी लगा रहा हूं कि किस प्रकार मोदी और शाह ने खुद से आधी उम्र की एक युवा महिला की जासूसी की। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस मामले की जांच शुरू करें और दोनों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई करें।

एनसीडब्ल्यू के पत्र के जवाब में केजरीवाल का पत्र

CM kejriwal wrote ncw for investigation of modi and Shah in spying scandal
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एनसीडब्ल्यू से 11 सितंबर को आए पत्र के जवाब में मंगलवार को पत्र भेजा है।

आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न का जिक्र कर 48 घंटे में सही जानकारी मांगी थी। 

इस घटना से परेशान होने का जिक्र करने के साथ ही आयोग ने घटना की निंदा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed