फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal was on Tomar cleaning the edification PM

दिल्ली विस में CM ने दी सफाई, PM को नसीहत

Wed, 24 Jun 2015 02:54 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal was on Tomar cleaning the edification PM

पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में सफाई दी। तो तुरंत भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे सिंधिया और सुषमा स्वराज को मंत्रिमंडल से हटाकर जांच करने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रख दी।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री का नाम लिए जाने पर आपत्ति भी जताई। वहीं विस कार्यवाही के बाहर केजरीवाल ने अरुण जेटली पर लग रहे आरोप की जांच के सवाल पर कहा कि सबकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा जितेन्द्र तोमर से लिखित स्पष्टीकरण दिया था और कुछ कागजात भी दिखाए थे। उसे देखकर लगा सब ठीक है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तारी हुई तो इस्तीफा मिलते ही स्वीकार किया और मंत्रिमंडल से हटा दिया। हम ईमानदारी करने आए हैं। किसी से रिश्तेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे धोखे में रखा गया

CM Kejriwal was on Tomar cleaning the edification PM

मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले में पुलिस और मीडिया से जो कुछ सामने आ रहा है, मुझे नहीं पता वो सही है या गलत। अगर सच है तो लगता है कि मुझे धोखे में रखा गया था। लेकिन हमने तो अपने मंत्री का मामला सामने आते ही कार्रवाई कर दी।


केजरीवाल ने कहा कि मेरी एक छोटी गुजारिश है। जैसे मामला आते ही हमने मंत्री को हटा दिया। प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि जैसे मुझे धोखे में रखा गया, वैसे ही लगता है पीएम के मंत्री भी उनको धोखे में रख रख रहे हैं। मैं चाहूंगा वसुंधरा और सुषमा पर आरोप हैं। उन्हें पद से हटाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को क्लीनचिट दी थी, अब वो तिहाड़ में है, अब आप क्या कहेंगे? स्पष्टीकरण के साथ ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed