{"_id":"5c882f4abdec22142d5e3c00","slug":"cm-kejriwal-says-seven-seats-will-win-aap-without-co-operation-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कांग्रेस के सहयोग के आप जीतेगी सातों सीटें, गठबंधन पर नहीं मिला कोई संकेत : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कांग्रेस के सहयोग के आप जीतेगी सातों सीटें, गठबंधन पर नहीं मिला कोई संकेत : केजरीवाल
Wed, 13 Mar 2019 03:44 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 13 Mar 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आप से गठबंधन करने से मना करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में आप सातों सीटें जीतने जा रही है। हालांकि, केजरीवाल ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि आप अब कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन पर कोई संकेत नहीं मिला है। सारी जानकारी मीडिया के जरिए ही मिल रही है।
विज्ञापन
पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, अभी तक दो बार कांग्रेस नेताओं की तरफ से गठबंधन की मनाही की गई है। बीते दिनों महागठबंधन पर एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप से समझौता करने पर मना कर दिया था। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने भी कहा था कि कांग्रेस दिल्ली में आप से गठबंधन नहीं करेगी। इसके अलावा सीधे कांग्रेस की तरफ से उनके पास कोई संकेत नहीं आया है। सारी जानकारी मीडिया से ही उनको भी मिल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ गठबंधन के दरवाजे बंद करने से जुड़े सवाल का सीधा जवाब न देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में अपने स्तर पर सर्वे कराया है। इससे साफ पता चलता है कि आप के सातों उम्मीदवार बगैर कांग्रेस की मदद के भारी बहुमत जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत-पाक तनाव का भाजपा पर पड़ रहा उलटा असर
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी के सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि पुलवामा आतंकी हमले व उसके बाद के भारत-पाक तनाव से भाजपा का नुकसान होगा या फायदा? सर्वे की साइज पांच लाख की थी। इस दौरान 56 फीसदी लोगों को मानना है कि इस मामले में जिस तरह का आचरण भाजपा नेताओं का है, उससे भाजपा को नुकसान होगा।