फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal praise Delhi Police

सीएम केजरीवाल ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ

Sat, 21 Feb 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal praise Delhi Police

आप आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जासूसी मामले के खुलासे पर दिल्ली पुलिस की तारीफ की है। यह पहला अवसर है जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के किसी कार्य की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


इसे अरविंद केजरीवाल के दिल्ली पुलिस से काफी समय से चले आ रहे टकराव को कम करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट करके दिल्ली पुलिस की जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी, जबकि उनके ट्वीट करने से पहले शुक्रवार को देर शाम बुराड़ी थाने में दिल्ली पुलिस और आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आप के दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अब उसे उन शीर्ष व्यक्तियों को निशाना बनाना चाहिए, जिन्हें बजट संबंधी गोपनीय दस्तावेज कथित तौर पर लीक होने से फायदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को इस मामले की समयबद्ध तरीके से जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग की थी। इस सनसनीखेज कॉरपोरेट जासूसी प्रकरण में गिरफ्तार लोगों में शीर्ष ऊर्जा कंपनियों के पांच वरिष्ठ अधिकारी और दो सलाहकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed