CM केजरीवाल ने किया वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल का शिलान्यास, बोले- तुम जितने समन भेजोगे, हम उतने स्कूल बनायेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मयूर विहार में एक वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र को घेरा। सीएम ने ईडी के समन का भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तुम जितने समन भेजोगे। हम उतने स्कूल बनायेंगे। आप अपना धर्म करो, हम अपना धर्म निभायेंगे।
तुम जितने समन भेजोगे, हम उतने स्कूल बनायेंगे।
आप अपना धर्म करो, हम अपना धर्म निभायेंगे। https://t.co/FyHX10zmse
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 9, 2024
मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि इस इलाके में बड़े-बड़े निजी स्कूल हैं। जिस दिन ये सरकारी स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। एक चक्कर उनका लगा लेना और एक इसका लगा लेना। आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में ही मैंने इतने नये स्कूलों का उद्घाटन कर दिया। लाख डेढ़ लाख बच्चों के पढ़ने का इंतजाम कर दिया है। साथ ही वादा करते हुए कहा कि निजी से ज्यादा शानदार ना बना ये सरकारी स्कूल तो राजनीति छोड़ दूंगा।