फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal inaugurates first 2 mva capacity distributing transformer

CM केजरीवाल ने किया 2-एमवीए क्षमता वाले पहले वितरण ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन      

Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal inaugurates first 2 mva capacity distributing transformer

भीड़ वाले इलाकों में बिजली नेटवर्क के विस्तार के लिए जगह की कमी को देखते हुए बीएसईएस ने नई टेक्नोलॉजी वाला ट्रांसफॉर्मर विकसित किया है। 2-एमवीए की क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर 990-केवीए के पारंपरिक ट्रांसफॉर्रमरों के मुकाबले दोगुनी बिजली की आपूर्ति करेगा।

विज्ञापन


बाटला हाउस इलाके में इस तरह के पहले ट्रांसफॉर्रमर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस ट्रांसफॉर्मर के लगने से बाटला हाउस इलाके के जोगा बाई एक्सटेंशन, आर व एस  ब्लॉक में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। यहां नेटवर्क विस्तार के लिए जगह की कमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर लगाया है

cm kejriwal inaugurates first 2 mva capacity distributing transformer
सांकेत‌िक च‌ित्र

इस चुनौती से निपटने के लिए इस तरह का तकनीक विकसित की गई है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर यहां लगाया है। बीआरपीएल सीईओ अमल सिन्हा के अनुसार इस साल गर्मियों में जामिया नगर इलाके में बिजली नेटवर्क के विस्तार व सुधार पर 10 करोड़ रूपए खर्च किए गए है।

अगली गर्मियों के पहले ही इस इलाके में बिजली नेटवर्क के विस्तार में और 4 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनाधिकृत और अनियोजित बसीं कॉलोनियों में बिजली नेटवर्क के विस्तार के इस तकनीक से लाभ मिलेगा।

बढ़ती आबादी के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है, लेकिन जगह की कमी के कारण, उस बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए जरूरी नेटवर्क विस्तार में दिक्कतें आती है। इस वजह से, भीड़-भाड़ वाले कंजस्टेड इलाकों में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करना दिनोंदिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इन्हीं चुनौतियों को देखते नई तकनीक वाला ट्रांसफॉर्रमर विकसित किया गया है।

अपने उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बीएसईएस ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान नेटवर्क को अपग्रेड करने में करीब 700 करोड़ रूपये का निवेश किया है। वित्त वर्ष के दौरान बीएसईएस ने अपनी बिजली वितरण क्षमता में 600 एमवीए की बढ़ोतरी की। 670 नए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed