फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal held a meeting with the heads of Khaps

Delhi: सीएम केजरीवाल ने खापों के प्रमुखों के साथ की बैठक, मांगें पूरी नहीं होने तक चलेगा आंदोलन

Thu, 19 Oct 2023 08:41 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 08:41 AM IST
सार

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गांवों के मसलों पर आंदोलन कर रहे खापों के प्रमुखों के साथ बैठक की। खापों के प्रमुखों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त करने के मामले की दो दिन में रिपोर्ट लेकर कार्रवाई आरंभ करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
CM Kejriwal held a meeting with the heads of Khaps
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गांवों के मसलों पर आंदोलन कर रहे खापों के प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी, बवाना 52वीं खाप के प्रधान चौ. धारा सिंह, लाडो सराय 96 खाप के प्रधान चौ. नरेश व सुरहेड़ा 17 के प्रधान त्रिभुवन यादव मौजूद थे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके मसलों से सहमति जताई और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं खापों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक वह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


खापों के प्रमुखों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त करने के मामले की दो दिन में रिपोर्ट लेकर कार्रवाई आरंभ करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा डीएलआर एक्ट की धारा-81 और धारा-33 के तहत कार्रवाई को समाप्त करने, धारा-81 में दर्ज पुराने मामलों को तुरंत वापस लेने और धारा-74 (4) के अंतर्गत गांवों के भूमिहीनों, पूर्वसैनिकों व उनकी विधवाओं आदि को ग्रामसभा की भूमि में आवंटित रिहायशी व कृषि भूमि के पट्टों को मालिकाना हक देने के संबंध में सरकार ने प्रस्ताव करके उपराज्यपाल के पास भेज रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामसभा की जमीन का डीडीए को हस्तांतरण करने पर रोक लगाने, उसका इस्तेमाल गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराने, सभी गांवों में लाल डोरे का विस्तार करने, स्वामित्व योजना को लागू करके ग्रामीणों को उनकी पुश्तैनी संपत्ति का मालिकाना हक देने और भूमि अधिग्रहण से संबंधित सर्किल रेट पूरी दिल्ली में एक समान करने के संबंध में जल्द ही प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed