फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal have challenge to better relation with Amit Shah for Delhiites developments

केजरीवाल के सामने अमित शाह से तालमेल की चुनौती, बेहद तल्ख रहे हैं सियासी रिश्ते

Sun, 02 Jun 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jun 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal have challenge to better relation with Amit Shah for Delhiites developments
Arvind Kejriwal and Amit Shah - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगले कुछ माह आप और भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की आप सरकार के तालमेल से ही यहां के लोगों की बेहतरी संभव है। खासतौर से केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। इनके सियासी रिश्ते अब तक बेहद तल्ख रहे हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाह पर तीखे हमले बोलते हुए भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की थी। अब उनके सामने उन्हीं शाह के साथ तालमेल की चुनौती है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की कानून-व्यवस्था, पुलिस, भूमि से जुड़े मामले और सेवा सीधे उपराज्यपाल के अधीन आते हैं। उपराज्यपाल सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। दूसरी तरफ नौकरशाही दिल्ली की सरकार से तय की गई योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में कामकाज की किसी संभावित अड़चन से बचने के लिए गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच ताल्लुकात बेहतर होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, चुनावों के दौरान बतौर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अरविंद केजरीवाल काफी हमलावर थे। एक ट्वीट में उन्होंने कह डाला था कि ‘यदि भाजपा सरकार दोबारा आती है तो अमित शाह गृह मंत्री बनेंगे। जिस देश के गृह मंत्री वह होंगे, उस देश का क्या होगा, यह सोचकर वोट करना।’


अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर तंज कसते हुए फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा था कि ‘केजरीवाल को देश की जनता के भले के लिए वोट डालने को प्रेरित करने पर धन्यवाद है।’ इससे पहले पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अरविंद केजरीवाल ने कई बार मुलाकात कर दिल्ली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed