फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal did not have driving licese

सीएम के ड्राइवर के पास ही नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 01 Jul 2015 02:44 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal did not have driving licese

आम आदमी पार्टी सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को नौकरी देने केलिए कायदे कानून ही नहीं जरूरी स्किल में भी छूट दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों से जुड़े चालकों के पास कॉमर्शियल लाइसेंस नहीं है तो एक क्लर्क को निर्धारित टाइपिंग स्किल नहीं है।

विज्ञापन


किसी को पढ़ाई पूरी करने, किसी को कॉमर्शियल लाइसेंस बनवाने तो किसी को टाइपिंग सीखने के लिए 3 महीने से लेकर एक साल तक छूट दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री के चालक रोहित का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


पार्टी के तीन सहयोगियों को सलाहकार बनाकर 1.15 लाख रुपये की नौकरी दी तो कुछ की नियुक्ति एक रुपये मासिक वेतन पर करके उन्हें वाहन और कार्यालय की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइपिंग नहीं आती, मिली क्लर्क की नौकरी

CM Kejriwal did not have driving licese

हालांकि इससे अधिक पदों की स्वीकृति और पूर्व मुख्यमंत्री के पास इससे अधिक कर्मियों की तैनाती का जिक्र भी किया गया है। भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने रोजगार मंत्री से यह प्रश्न पूछा था कि दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ कितने कर्मचारी को टर्मिनस, डाइवर्टेड कैपसिटी, कांट्रैक्ट व वालेंटियर के पद पर, भर्ती के लिए नियमों में क्या छूट मिली है।

इसके जवाब में बताया गया कि सीएमओ में कुल 199 लोग कार्यरत है। ड्राइवर केपद पर तीन ऐसे लोगों की नियुक्ति हुई है जिन्हें इस शर्त पर नियुक्ति मिली है कि वे तीन महीने, छह महीने  और एक साल में लाइसेंस प्राप्त करेंगे।

सीएमओ में कई लोगों को कांट्रैक्ट पर भी रखा गया है। इसमें मीडिया एफेयर, ग्रिवांस एडवाजर और पोलिटकल एडवाइजर का वेतन 1,15,881 रुपया प्रति माह निर्धारित किया गया है। कानून मंत्री व उप मुख्यमंत्री के  मीडिया एडवाइजर को 60 हजार रुपया प्रतिमाह दिया जा रहा है।

इसी  तरह मुख्यमंत्री के निजी सचिव, संयुक्त सचिव, ओएसडी और उपमुख्यमंत्री के दो ओएसडी और चालक को मकान दिया गया है। मुख्यमंत्री के जन शिकायत सलाहकार, मीडिया सलाहकार, संयुक्त सचिव को कार्यालय व गाड़ी मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed