{"_id":"5f90339a8ebc3e9bb452645a","slug":"cm-kejriwal-attacks-punjab-cm-capt-amrinder-singh-over-bill-against-agriculture-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मुख्यमंत्री पर केजरीवाल का हमला, बोले- आपने नाटक किया, जनता को बेवकूफ बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मुख्यमंत्री पर केजरीवाल का हमला, बोले- आपने नाटक किया, जनता को बेवकूफ बनाया
Wed, 21 Oct 2020 06:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह-अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को चार विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजा साहिब, आपने केंद्र के कानूनों में संशोधन किया। क्या राज्य केंद्र के कानूनों को बदल सकता है? नहीं। आपने नाटक किया। जनता को बेवकूफ बनाया। आपने कल कानून पास किए, क्या उसके बाद पंजाब के किसानों को न्यूनतम मूल्य मिलेगा? नहीं।
विज्ञापन
इससे पहले पंजाब विधानसभा में विधेयक पारित होने की निंदा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मैं आम आदमी पार्टी और अकाली दल के दोहरे मापदंडों से हैरान हूं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार को भी पंजाब जैसे कानून लाने चाहिए ताकि केंद्रीय कृषि कानूनों के घातक प्रभावों को प्रभावहीन बनाया जा सके। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब के रास्ते पर चलना चाहिए। इसके बाद केजरीवाल ने उनपर ट्वीट के जरिए हमला बोला और नाटक करने का आरोप लगाया।
राजा साहिब, आपने केंद्र के क़ानूनों को amend किया।क्या राज्य केंद्र के क़ानूनों को बदल सकता है? नहीं। आपने नाटक किया। जनता को बेवक़ूफ़ बनाया। आपने जो कल क़ानून पास किए, क्या उसके बाद पंजाब के किसानों को MSP मिलेगा? नहीं। किसानों को MSP चाहिए, आपके फ़र्ज़ी और झूठे क़ानून नहीं https://t.co/VlrWRCUFY1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 21, 2020