{"_id":"5c7cb5ddbdec227368423493","slug":"cm-kejriwal-attacks-amit-shah-on-numbers-of-terrorist-kill-in-air-strike-says-he-mean-army-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का हमला- 'अपने चुनावी फायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का हमला- 'अपने चुनावी फायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं?'
Mon, 04 Mar 2019 10:51 AM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Amit Shah
भारत द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर किए गए एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए इस पर राजनीति अब तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर भाजपा पर एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति करने और आर्मी को झूठा बताने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अमित शाह से सवाल किया है, 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है। क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय द्वारा एयर स्ट्राइक के बाद जो प्रेस कांफ्रेंस की गई थी उसमें मारे गए आतंकियों की कोई संख्या नहीं बताई गई थी। हालांकि मीडिया संस्थान इसमें 250-350 के बीच के आंकड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमित शाह ने रविवार को एक रैली के दौरान एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मरने की बात कही थी जिसे लेकर विपक्ष उन पर हमलावर है।