{"_id":"02e12a11ce9e5324e97be1a5f72852b7","slug":"cm-kejriwal-ate-the-food-arrived-in-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में पहुंचे सीएम केजरीवाल वहां खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे में पहुंचे सीएम केजरीवाल वहां खाया खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन, संदीप कुमार, आसिम अहमद खान भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारा खाने पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खुद थरमाकोल की प्लेट उठाकर आलू की सब्जी और पूरी ली। हनुमान की प्रतिमा के आगे सिर झुकाकर जनता केवादे पूरे करने की शक्ति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरे मंत्रिमंडल ने अलग-अलग समय पर पहुंचकर मांगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव केके शर्मा भी भंडारे में शामिल हुए। सचिवालय कर्मचारियों की तरफ से आयोजित भंडारे में मुख्यमंत्री ने पहुंचकर पहली बार इस तरह से भंडारे का सेवन किए।
विज्ञापन
मंत्री संदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हनुमान जी से जनता केवादे पूरे करने का आशीर्वाद दिया। वहीं आम आदमी की तर्ज पर कर्मचारियों के बीच भंडारा खुद लेकर खाने को लेकर कर्मचारी काफी खुश दिखे।