{"_id":"66a9fa00cebf49d5180398fd","slug":"cm-kejriwal-and-manish-sisodia-extended-till-august-13-in-liquor-scam-case-judicial-custody-of-kavita-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत के कविता की बढ़ी न्यायिक हिरासत, VC से हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत के कविता की बढ़ी न्यायिक हिरासत, VC से हुई पेशी
Wed, 31 Jul 2024 02:17 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:17 PM IST
सार
दिल्ली में हुए शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया, के कविता और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ा दी।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सीबीआई मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत नौ अगस्त तक और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में 13 अगस्त तक बढ़ा दी।
विज्ञापन