{"_id":"65b5a8bbc702bd651b0e2323","slug":"cm-kejriwal-allegation-conspiracy-to-arrest-me-to-topple-the-government-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सीएम केजरीवाल का आरोप- सरकार गिराने के लिए मुझे गिरफ्तार करने की साजिश, चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सीएम केजरीवाल का आरोप- सरकार गिराने के लिए मुझे गिरफ्तार करने की साजिश, चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा
Sun, 28 Jan 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:37 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ‘एक्स’ पर लिखा कि ये लोग किसी घोटाले के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि दिल्ली में आप की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर सियासी पारा उस समय हाई हो गया, जब आप ने भाजपा पर सरकार गिराने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप मढ़ा। पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस की शुरुआत की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ‘एक्स’ पर लिखा कि ये लोग किसी घोटाले के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि दिल्ली में आप की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। भाजपाई आप के सात विधायकों से संपर्क में है और उनसे कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और सरकार गिरा देंगे। भाजपा ने हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ और चुनाव लड़वाने का लालच दिया है, लेकिन विधायकों ने साफ मना कर दिया है। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए हैं, लेकिन हर बार असफल हुए हैं। इस बार भी उनके नापाक इरादे फेल होंगे। फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास भाजपा कर रही है। आप के सात विधायकों से भाजपा ने संपर्क कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं, उसके बाद आप के विधायकों को एक-एक कर तोड़ेंगे। अभी वे लोग पार्टी के 21 विधायकों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
आतिशी ने यह भी कहा कि ये ऑपरेशन लोटस भाजपा पहली बार नहीं कर रही है। उनका तरीका है कि जिन-जिन राज्यों में सरकार नहीं बनती है, वहां ये पैसे देकर, डरा-धमकाकर, सीबीआई-ईडी का केस करवाकर चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश करती है।
राजनीतिक हताशा है सीएम का बयान : भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उनके विधायकों को तोड़ने वाला बयान उनके मानसिक दिवालियापन को बताता है। यह सामने आ गया है कि 62 विधायकों की पार्टी कितनी निराश है। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे केजरीवाल राजनीतिक रूप से जिंदा रहने के लिए बेतुके बोल बोल रहे हैं। वे उन सात विधायकों को सामने क्यों नहीं लेकर आ रहे हैं।
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ की मशीन हैं। वे हर स्तर पर फेल हो गए हैं। अपने बच्चों की झूठी कसम खाने वाले केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के चार-चार नोटिस मिलने के बाद अब चौतरफा घिर चुके हैं। उन्हें साफ दिखाई देने लगा है कि उनका जेल जाना तय है, इसलिए जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। वे चाहे जितना झूठ और भ्रम फैला लें कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी भूली बिसरी यादें बन जाएंगे।