फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal after vigorously improved system, to call upon the power failure

सीएम केजरीवाल की सख्ती के बाद सुधरा सिस्टम, बिजली गुल होने पर यहां करे फोन

Sat, 28 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal after vigorously improved system, to call upon the power failure
अरविंद केजरीवाल

बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सख्ती के बाद बिजली वितरण कंपनियों ने अपने सिस्टम की मरम्मत करना शुरू कर दिया है। बिजली गुल की शिकायत के लिए बीएसईएस के लिए एक नया नंबर लांच करने के साथ ही कॉल सेंटर कर्मियों की संख्या में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन


जल्द शिकायतों के निपटारे के लिए इमरजेंसी कंट्रोल और स्पेशल क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी)भी गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने डिस्कॉम्स को चेतावनी दी थी कि यदि उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई तो बिजली वितरण कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर राजधानी पावर लिमिटेड के उपभोक्ता 33517100 और बीवाईपीएल के उपभोक्ता 30079300 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अतिरिक्त फोन नंबर एक जून से काम करना शुरू कर देगा और 31 अगस्त तक चलेगा। कॉल सेंटर में कर्मियों की संख्या भी दोगुनी की गई है। बीएसईएस की ओर से फील्ड में 200 अतिरिक्त लोगों की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने के डिस्कॉम्स ने बताए कारण

CM Kejriwal after vigorously improved system, to call upon the power failure
बिजली संकट
चौबीसों घंटे फॉल्ट्स को मॉनिटर करने के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए सभी सर्किलों में स्पेशल क्यूआरटी का गठन किया गया है। 

ग्रिड के स्तर पर फॉल्ट का पता लगाने के लिए हॉट स्पॉट स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति की स्थिति को मॉनिटर करने के लिए चौबीसों घंटे सीनियर अधिकारियों की तैनाती का निर्णय भी लिया गया है। 

बीएसईएस ने बताया कि नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष-2015-16 के दौरान बीएसईएस ने 550 करोड़ रुपये खर्च किए। इसकी वजह से नेटवर्क क्षमता में 450 एमवीए की बढ़ोतरी हुई है। मध्य दिल्ली, नजफगढ़ और मुंडका में 50-50 एमवीए क्षमता वाले तीन ग्रिड स्टेशन बनाए गए हैं।

डिस्कॉम्स ने बताए कारण ये कारण: 
  • अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली नेटवर्क के लिए जगह की कमी के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित होती है। 
  • अत्यधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में बिजली के लोड में बढ़ोतरी से ट्रिपिंग होती है। 
  • अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली चोरी की वजह से नजदीक की नियमित कॉलोनियों में बिजली गुल होने की शिकायत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed