फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm harytana rally postphoned in tigaon

जाट आंदोलन का असर : सीएम की तिगांव रैली भी रद्द

Thu, 03 Mar 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
cm harytana rally postphoned in tigaon

एनआईटी विधानसभा के बाद अब छह मार्च को तिगांव में होने वाली

विज्ञापन
विकास रैली भी रद्द हो गई है। हालांकि अभी रैली के रद्द होने के पीछे मुख्य वजह सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि रैली जाट आंदोलन से उपजे विवाद के कारण रद्द हो गई। दरअसल, भाजपा सरकार अभी जाट आंदोलन से उत्पन्न स्थिति को पूरी तरह संभाल नहीं पाई है।

अंदरखाने सरकार में भारी उठकपटक सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार अब रैली की बजाय प्रदेश में फैले जातिय विद्वेष को खत्म करना जरूरी है।

इसलिए सरकार ने जहां अधिकारी, मंत्री और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की नसीहत दी है। वहीं, रैलियों से दूरी बना ली है। राजनीतिक विश्लेषक भी इस समय रैली को रद्द करना, समझदारी वाला कदम बता रहे हंै।

उनका कहना है कि रैली की बजाय सरकार को आंदोलन से बिगड़ी प्रदेश की छवि को सुधारना चाहिए। इसलिए भाजपा में तिगांव रैली के रद्द को लेकर कोई मायने नहीं निकाले जा रहे हंै।

जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी सही तरीके से रैली के रद्द होने के प्रश्र का जवाब नहीं दे पाएं। उन्होंने कहा कि उनके पास रैली रद्द होने का एसएमएस आया है। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं बता सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed