फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Flying raids depot holder in Gurugram

Gurugram: गरीबों का राशन हजम कर रहे डिपो धारक, सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी

Wed, 19 Jun 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Jun 2024 09:30 PM IST
सार

गुरुग्राम में डिपो धारक विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीबों का राशन डकारने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम व खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने डिपो धारक, न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रूपेश डिपो होल्डर के सभी गोदामों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
CM Flying raids depot holder in Gurugram
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिपो धारक विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीबों का राशन डकारने में लगे हुए हैं। जिले में ऐसे डिपो धारकों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके डिपो धारक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री उडनदस्ता गुरुग्राम व खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डिपो धारक, न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रूपेश डिपो होल्डर के सभी गोदामों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान डिपो धारक रूपेश डिपो होल्डर के 04 पीओएस के रिकॉर्ड अनुसार 9365 किलोग्राम (93.65 क्विंटल) गेंहू मात्रा से कम, 650 किलोग्राम (6.50 क्विंटल) चीनी मात्रा से कम, 46190 किलोग्राम (461.90 क्विंटल) बाजरा मात्रा से कम व 3931 लीटर सरसो का तेल मात्रा से कम पाये गये। इसके बाद कानूनी कार्यवाही के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग गुरुग्राम द्वारा जांच करने के उपरांत उपरोक्त डिपों धारक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी देवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम ने बताया कि उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली की डिपो होल्डर रूपेश के डिपो पर डिपो होल्डर द्वारा गरीब लोगों को राशन ठीक प्रकार से नहीं बांटा जा रहा था ओर इसमें भारी अनियमितता होने का अनुमान था। इस सूचना पर छापेमारी के दौरान डिपो होल्डर रूपेश मौके पर हाजिर मिला तथा उसने अपने सामने राशन डिपो की भौतिक जांच पड़ताल करवााई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त डिपो होल्डर के पास 04 पीओएस मशीन मिली। जिनमें मुताबिक रिकॉर्ड कुल 9365 किलोग्राम (93.65 क्विंटल) गेंहू मात्रा से कम, 650 किलोग्राम (6.50 क्विंटल) चीनी मात्रा से कम, 46190 किलोग्राम (461.90 क्विंटल) बाजरा मात्रा से कम व 3931 लीटर सरसों का तेल मात्रा से कम पाया गया, जिसकी बाजार के भाव के अनुसार कीमत लगभग 25 लाख  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed