{"_id":"aa290286421612445f5192e7372a9ea4","slug":"cm-delivered-by-auto-permits-are-cut-ruby-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिया ऑटो, परमिट को रूबी काट रहीं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिया ऑटो, परमिट को रूबी काट रहीं चक्कर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर की पहली महिला ऑटो चालक भी अफसरों की मनमानी से त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री के ऑटो देने और डीएम के रजिस्ट्रेशन कागजात सौंपने के बावजूद परिवहन विभाग ने रूबी को परमिट जारी नहीं किया। आरटीओ ऑफिस की लापरवाही से वह ऑटो घर पर खड़ा रखने को मजबूर है।
रूबी को 13 फरवरी को मुख्यमंत्री ने एनसीआर ऑटो सौंपा था। इसके अगले दिन 14 फरवरी को रविवार होने के बावजूद डीएम ने अपने आवास पर ऑटो के कागजात दिए थे। ऑटो संचालन का परमिट आरटीओ ऑफिस से जारी किया जाना था।
गाजियाबाद ऑफिस से परमिट बनाने के बाद अफसरों को दिल्ली से एनओसी दिलानी थी। इसके बाद ही ऑटो का संचालन हो सकता था। आरटीओ ऑफिस से रूबी को एनसीआर का परमिट अपूर्ण दे दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली से एनओसी लेने की जिम्मेदारी उस पर ही डाल दी। ऐसे में रूबी दो सप्ताह से दिल्ली और गाजियाबाद के अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।
उनको परमिट जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे रूबी का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। रूबी का आरोप है कि परिवहन विभाग सभी को परमिट कंप्लीट कर दे रहा है, जबकि मुझको अधूरा ही थमा दिया गया है।
परमिट न होने से दो सप्ताह से ऑटो घर पर खड़ा है। आरटीओ ऑफिस में अजीब सा व्यवहार किया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री ऑफिस को भेज दी है।