केजरीवाल ने कहा, 'शराब बांटने वालों को हराएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बीके दत्त कालोनी में मतदान करने के तुरंत बाद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के एक दिन पहले दिल्ली में शराब और पैसा खूब बांटा गया है। दिल्ली की जनता जानती है कि यह कौन बांट रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से मेरी अपील है कि वह शराब और पैसा बांटने वालों को बिल्कुल वोट न दें। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कि जनता को उन लोगों को वोट नहीं देना चाहिए जो चुनाव के समय वादे करते हैं और बाद मे कह देते हैं कि यह तो चुनावी जुमला था।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जनता के अकाउंट में 15 लाख पहुंचाने जैसी बातें केवल चुनावी जुमला होती हैं। हालांकि इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
'झुग्गी वालों पर गिराए जाएंगे बम'
वोट देने के बाद किरण बेदी अपने चुनाव क्षेत्र कृष्णनगर पहुंची और अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि इस तरह के आरोप हमेशा ही लगाए जाते रहे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।
इस दौरान उस इलाके में लोगों ने आम आदमी पार्टी के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर आप को वोट नहीं दिया तो उनकी झुग्गियों पर बम गिराए जाएंगे।
इस दौरान लोगों ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें 300 रुपये देने का लालच भी दिया गया। किरण्ा बेदी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कहा कि जमीनी सच्चाई क्या है इसका अंदाजा लोगों के इन बयानों से लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि इन लोगों का बयान जरूर दिखाया जाए।
किरण बेदी ने अपने मुंह की अपनी तारीफ
किरण बेदी ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों पर जाएंगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नर्वस हैं तो उनका जवाब था कि वह चालीस साल से सार्वजनिक जीवन में हैं और इस तरह की चीजों का सामना करती रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह 16 साल की उम्र में ही बैडमिंटन की एशियन चैंपियन बन चुकी थीं और अभी एक महीने पहले कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके आई हैं। मैं इन चीजों से बिल्कुल नर्वस नहीं होती।
चुनाव में जीत के बारे में कहा कि जनता का एक वोट उन्हें दोहरा फायदा दिलाने वाला है। केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी और दिल्ली में किरण बेदी।
केजरीवाल ने शाही इमाम पर साधी चुप्पी
इस दौरान अपने घर से वोट डालने के लिए घर से निकले केजरीवाल ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार और ईमानदारी के खिलाफ लड़ाई और अब जनता को तय करना है कि किसे चुनना है।
हालांकि जामा मस्जिद के शाही इमाम के समर्थन के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस दौरान सोनिया गांधी ने वोट देने के बाद मीडिया से सिर्फ एक लाइन में इतना ही कहा जो जनता चाहेगी वही होगा।
उधर कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अजय माकन ने कहा कि वह पंद्रह साल से राजनीतिक जीवन में हैं और जीतते रहे हैं।