{"_id":"f1b80edc29f69eacd3d53a589a0b17bd","slug":"cm-auto-run-officials-will-return-disappointed-ruby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बढ़ावे पर ऑटो चलाया, अफसरों से निराश होकर लौटाएंगी रूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बढ़ावे पर ऑटो चलाया, अफसरों से निराश होकर लौटाएंगी रूबी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर की पहली महिला ऑटो चालक रूबी सिंघल अब अपना ऑटो डीएम को वापस करेंगी। यह एनसीआर ऑटो पिछले सप्ताह उनको मुख्यमंत्री ने निशुल्क दिया था।
ऑटो की मालिक हो जाने केचलते रूबी को सरकारी कोटे से फ्लैट नहीं मिल पा रहा है। रूबी ने मकान की पात्रता केलिए बेरोजगार होने का निर्णय लिया है। इसके चलते उन्होंने ऑटो वापस करने की तैयारी कर ली है।
प्रताप विहार निवासी रूबी सिंघल एनसीआर की सबसे पहली ऑटो चालक हैं। वह दस साल से अपने पति के साथ ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करती हैं। दो महीने पहले किसी ने उनके दोनों ऑटो को आग लगा दी थी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले सप्ताह रूबी सिंघल को शासन की ओर से फ्री में ऑटो दिया था। इस दौरान रूबी सिंघल ने मुख्यमंत्री से सरकारी मकान दिलाने का भी आग्रह किया था।
विज्ञापन
सीएम ने डीएम के यहां आवेदन करने को कहा था। रूबी सिंघल ने बताया कि डीएम के यहां पिछले सप्ताह फ्लैट के लिए आवेदन किया था।
बुधवार को डीएम ने रूबी को बताया कि वह मकान की पात्रता सूची में नहीं आती हैं। ये मकान केवल बेरोजगारों को दिए जा रहे हैं, जबकि वह ऑटो की मालिक हैं।
रुबी के अनुसार एक सप्ताह बाद भी आरटीओ ने इसका परमिट नहीं दिया है। ऐसे में ऑटो चल ही नहीं पा रहा है। मैंने निर्णय लिया है कि डीएम को सीएम का दिया ऑटो वापस कर दुगी।
इसके साथ ही बेरोजगार हो जाऊंगी और मकान की पात्रता सूची में शामिल हो जाऊंगी। मकान लेने के लिए बेरोजगार बनना जरूरी है, ऐसे में मैं ऑटो वापस कर रही हूं।
मकान आवंटित करने के नियम
पात्र बेरोजगार हो।
पात्र के पास रहने को अपना मकान न हो।
पात्र और उसके आश्रित की आय का साधन न हो
जिला प्रशासन की जांच में गरीब की श्रेणी में आया हो
आवेदक के पास अपना मकान खरीदने का कोई साधन न हो