मरीज ने गलत मेडिकल बिल लगा CM से मांगे लाखों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री से गलत मेडिकल बिल लगाकर इलाज के लिए करीब 1.80 लाख रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
लखनऊ से आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब मामले की जांच की तो यह गड़बड़ी पाई। टीम ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जेवर के जगवीर सिंह ने इलाज के लिए सीएम से करीब 1.80 लाख रुपये की मदद मांगी थी। वह अक्षम हैं।
जांच में बंद मिला अस्पताल
उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना के बाद उनकी यह स्थिति हो गई थी। मदद करने के लिए लखनऊ से मामले की जांच आई थी। एसीएमओ डॉ. बीर बहादुर ढाका ने बताया कि जेवर जाकर उन्होंने मामले की जांच की।
मरीज ने 2014 का एक निजी अस्पताल का मेडिकल बिल लगा रखा था। जांच में पाया गया कि वह अस्पताल बंद हो चुका था और मेडिकल से पहल ही उस वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने नए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कर दिया था।
कैलाश अस्पताल का भी उसने मेडिकल और बिल दिया था जो कि करीब 35 हजार रुपये था। जांच में यह बिल सही पाया गया है। इस राशि के सही होने की जानकारी समेत पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। संभव है कि सीएम की ओर से आवश्यक मदद मरीज को मिल जाएगी।