फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM arvind Kejriwal writes a letter to Manoj Tiwari and Ajay Maken about issue of sealing in delhi

सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मनोज तिवारी और माकन को लिखा खत

Sun, 11 Mar 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
CM arvind Kejriwal writes a letter to Manoj Tiwari and Ajay Maken about issue of sealing in delhi
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग के मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस और बीजेपी को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र लिखा है। सीलिंग के मुद्दे पर 13 मार्च को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


सीएम आवास पर 13 मार्च को दोपहर 12 बजे इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर दोनों से मिलने की मांग की है। साथ ही सीलिंग मुद्दे पर बिल लाने की मांग की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिल्ली में चल रही सीलिंग की समस्या से अवगत कराते हुए एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने बताया था कि सरकार उन व्यापारियों की दुकानें सील कर रही है जो टैक्स देते हैं। बेईमान नहीं है और देश के विकास में अपना सहयोग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

CM arvind Kejriwal writes a letter to Manoj Tiwari and Ajay Maken about issue of sealing in delhi
letter - फोटो : ani
वहीं इससे पहले सीलिंग का मुद्दा नहीं सुलझाए जाने पर सीएम केजरीवाल ने भूख हड़ताल करने की धमकी दी थी। लेकिन कारोबारियों के संगठन सीएआईटी ने इसे राजनीतिक नौटंकी बता दिया। 

आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में चल रही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अगर इस समस्या का 31 मार्च तक कोई समाधान नहीं निकलात तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed