फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal termed action of investigating agencies as conspiracy by BJP

Delhi : भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- दिल्ली में अपनी सरकार बनाना चाहती BJP, एक दिन देश पर राज करेगी AAP

Sat, 18 Nov 2023 12:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Nov 2023 12:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कि आप पार्टी को चुनाव के जरिए नहीं हरा सकते। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भले ही वे मुझे जेल में डाल दें, लेकिन आप जेल से जीतेगी और एक दिन देश पर राज करेगी। 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal termed action of investigating agencies as conspiracy by BJP
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया।

विज्ञापन


 सम्मेलन में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी पार्टी के मंत्रियों और पदाधिकारियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, क्योंकि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए स्वाभाविक है कि आप के खिलाफ बड़ी साजिशें रची जा रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और पीएम मोदी जानते हैं कि वे दिल्ली में आप से नहीं जीत सकते, इसलिए उन्होंने 'शराब नीति घोटाला' की साजिश रची। गुजरात में असल में शराब घोटाला हो रहा है, यहां कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, सत्येन्द्र जैन और विजय नायर को फर्जी शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया और अब वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं।


उनका इरादा है आप सरकार गिराएं और दिल्ली में सरकार बनाना बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कि आप पार्टी को चुनाव के जरिए नहीं हरा सकते। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भले ही वे मुझे जेल में डाल दें, लेकिन आप जेल से जीतेगी और एक दिन देश पर राज करेगी। 

आनंद ने कहा- हम लोगों के बीच जाएंगे
दिल्ली के श्रम मंत्री और आप नेता राज कुमार आनंद ने कहा है कि पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक हुई और निष्कर्ष निकाला गया कि हम जेल से सरकार चला सकते हैं लेकिन सीएम को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। हम घर-घर जाएंगे और चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed