फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal speaks on extending odd even scheme for controlling pollution in delhi

दिल्ली में बढ़ेगा ऑड-ईवन या नहीं, अब सोमवार को फैसला

Fri, 15 Nov 2019 12:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 15 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal speaks on extending odd even scheme for controlling pollution in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर लागू की गई ऑड-ईवन स्कीम का आज आखिरी दिन है। लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऑड-ईवन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ऑड-ईवन की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इसपर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने बताया कि अगले दो दिनों में हवा कुछ साफ होने के आसार हैं, ऐसे में वह जबरन दिल्लीवालों पर ऑड-ईवन थोपना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अगर अगले दो-दिनों में स्थिति नहीं सुधरी को सोमवार को ऑड-ईवन पर फैसला लिया जाएगा।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह पराली का जलाया जाना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए एक नई योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत ट्रक आएगा और टैंक की सफाई करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 466 पर गंभीर श्रेणी में रहा और दिल्ली में लगातार चौथे दिन जहरीली धुंध की चादर छाई रही जिसके कारण लोग गला खराब होने, आंखों में खुजली होने, सांस लेने में समस्या होने और सूखी खांसी जैसी परेशानियों से जूझते रहे।

बाल दिवस के अवसर पर कई बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनसे वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने का आग्रह किया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed