फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal said that Lord Shri Ram is our source of inspiration.

राममय हुई दिल्ली: केजरीवाल बोले- प्रभु श्रीराम हमारे प्रेरणा स्रोत; रामराज्य बहुत बड़ी चीज, हम लोग बहुत छोटे

Sun, 21 Jan 2024 07:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा, हमारी कोशिश है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए, हर गरीब को मुफ्त राशन मिले और हर नागरिक को सुरक्षा मिले। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली व पीने का पानी मिले।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal said that Lord Shri Ram is our source of inspiration.
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामलीला में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रामराज्य बहुत बड़ी चीज है और हम लोग बहुत छोटे हैं, भगवान श्रीराम हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बता दें कि तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का सोमवार को समापन होगा।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा, हमारी कोशिश है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए, हर गरीब को मुफ्त राशन मिले और हर नागरिक को सुरक्षा मिले। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली व पीने का पानी मिले और सभी को समान अवसर व सम्मान मिले।

विज्ञापन

हमने दिल्ली में बेघरों के लिए नाइट शेल्टर बनाए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और हर व्यक्ति को अच्छा व मुफ्त इलाज मिल रहा है। कई लोग अलग-अलग कारणों से तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाते हैं, इसलिए हमारी सरकार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाती है।

हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से सीख लेनी है, अपने माता-पिता का कहना मानना है और हमेशा सत्य का साथ देना है। दिल्लीवासियों के साथ दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट और विधायकों ने भी रामलीला मंचन का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed