'मफलर तो निकल गया है, आपने देखा नहीं', यूजर की चुटकी पर केजरीवाल ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में ठंड सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ठंड इसी तरह बढ़ती रहेगी। कोहरे के कारण 100-200 मीटर की दूरी भी साफ नजर नहीं आती। लोग गर्म कपड़ों के साथ साथ तमाम तरीके के एहतियात बरत रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मफलर को लेकर की गई एक ट्वीट खूब वायरल हो रही है।
दरअसल ट्विटर पर अरुण अरोड़ा नाम के एक यूजर ने ठंड की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल को टैग कर चुटकी ली, जिसके बाद केजरीवाल ने भी बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। यूजर ने पूछा हैलो अरविंद केजरीवाल, इस बार अबतक मफलर बाहर नहीं आया। ठंड भी बहुत है, जनता पूछ रही है सर।
मफ़्लर बहुत पहले निकल चुका है। आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। ठंड बहुत ज़्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें। 😊 https://t.co/XUEeZe7wt0
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2019
इसपर सीएम केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मफलर बहुत पहले ही निकल चुका है, आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने जनता से ठंड में बचाव करने की अपील करते हुए कहा कि ठंड बहुत ज्यादा है, सब लोग अपना ख्याल रखें।
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल और उनके मफ्लर को लेकर पहले भी कई तरह की बातें होती रही हैं। कई बार तो लोगों ने यह भी कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल ने अपना मफ्लर निकाल लिया तो समझो दिल्ली में ठंड आ गई। हालांकि मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।