{"_id":"591c1a864f1c1b8b51f23840","slug":"cm-arvind-kejriwal-private-secretary-questioned-by-acb-in-connection-with-water-tanker-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर टैंकर घोटालाः सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ACB ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर टैंकर घोटालाः सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ACB ने की पूछताछ
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 17 May 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टचार के आरोपों में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एंटी करप्शन ब्रांच ने एक और झटका दिया है। दिल्ली टैंकर घोटाले में एसीबी ने केजरीवाल के निजी सचिव और राजनीतिक सलाहकार विभव कुमार से पूछताछ की। बता दें कि इससे पहले उन्हें 14 मई को समन जारी किया गया था।। एसीबी ने कपिल मिश्रा के आरोपों और सबूतों के आधार पर विभव कुमार से पूछताछ की।
कपिल मिश्रा ने टैंकर घोटाले को लेकर पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। उन्होंने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाने के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार व निजी सचिव विभव पटेल पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
वाटर टैंकर घोटाले में आरोप है कि 2012 में दिल्ली जल बोर्ड ने 385 स्टील के टैंकर किराए पर लिए थे। उस समय शीला दीक्षित सीएम के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष भी थीं। आरोप है कि जो टैंकर लिए गए थे, उसमें करीब 400 करोड़ का घोटाला हुआ था।
टैंकर घोटाला मामला साल 2009 से लेकर 2015 के बीच का है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद घोटाले का जिन्न बाहर आया। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की।
विज्ञापन
Delhi Chief Minister's private secretary Bibhav Kumar was questioned by ACB in connection with water tanker scam, today.
— ANI (@ANI_news) May 17, 2017विज्ञापन