{"_id":"64eda2804fbf23856702f86e","slug":"cm-arvind-kejriwal-ordered-immediate-suspension-of-teachers-after-incident-at-government-school-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: यौन उत्पीड़न मामले में सीएम केजरीवाल ने लिया एक्शन, शिक्षकों को निलंबित करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: यौन उत्पीड़न मामले में सीएम केजरीवाल ने लिया एक्शन, शिक्षकों को निलंबित करने का दिया आदेश
Tue, 29 Aug 2023 01:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:18 PM IST
सार
सरकारी स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। जो एक बच्चे द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने में विफल रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पॉक्सो के प्रावधानों पर सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का कठोर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है। आतिशी ने छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों में सुरक्षित वातावरण के प्रति दिल्ली सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरतलब है कि शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया था। दोनों ही घटनाओं में आरोपी एक ही हैं। छात्रों ने घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक से की थी। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित छात्रों और उनकी मां को चुप रहने की सलाह दी। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर चार नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया था।