फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal ordered immediate suspension of teachers after incident at government school

Delhi News: यौन उत्पीड़न मामले में सीएम केजरीवाल ने लिया एक्शन, शिक्षकों को निलंबित करने का दिया आदेश

Tue, 29 Aug 2023 01:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

सरकारी स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal ordered immediate suspension of teachers after incident at government school
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। जो एक बच्चे द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने में विफल रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पॉक्सो के प्रावधानों पर सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का कठोर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है। आतिशी ने छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों में सुरक्षित वातावरण के प्रति दिल्ली सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया था। दोनों ही घटनाओं में आरोपी एक ही हैं। छात्रों ने घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक से की थी। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित छात्रों और उनकी मां को चुप रहने की सलाह दी। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर चार नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed