{"_id":"5b8ebc2f867a5548526f9a09","slug":"cm-arvind-kejriwal-meet-aisan-game-2018-medal-winner-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में दिल्ली के 11 पदक विजेताओं को सम्मान, सीएम केजरीवाल ने जमकर तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में दिल्ली के 11 पदक विजेताओं को सम्मान, सीएम केजरीवाल ने जमकर तारीफ
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में दिल्ली के 11 पदक विजेताओं से मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। केजरीवाल ने पदक विजेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कई खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात व बगैर संसाधन के कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
साथ ही भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों के लिए जो भी कर सकती है, वह जरूर करेगी। इस मौके पर खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी दुनिया में दिल्ली व देश का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं को पुरस्कार राशि से सम्मानित करने के लिए एक बड़ा आयोजन करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बताया कि दिल्ली सरकार ने खेल नीति में बदलाव किया है। इससे पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब पुरस्कार के रूप में ज्यादा रकम मिलेगी। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को अब 20 लाख रुपये की जगह एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा प्रोत्साहन
इसी तरह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये व कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये मिलेगा। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इससे खिलाड़ियों को सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने विजेताओं से अपील की कि वह दिल्ली के स्कूलों को दौरा कर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात करें। इससे छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।
जल्द लागू होंगी दो नीतियां
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकार दो नीतियां लेकर आ रही है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा।
1. प्ले एंड प्रोग्रेस में ऐसे खिलाड़ियों को पैसा व सुविधा मुहैया कराई जाएगी, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार भी कोई पदक जीता है। इसके लिए एक कमेटी बनेगी। इसमें खेल जगत से जुड़ी हस्तियां और अधिकारी होंगे। किसी खिलाड़ी को क्या सुविधा दी जाए और कितनी आर्थिक सहायता दी जाए, इसकी कोई लिमिट नहीं रखी गई है।
2. मिशन एक्सीलेंस योजना में कम उम्र की खेल प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। इसमें बच्चों की क्षमता का पता लगाकर उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाने के लिए सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी।