फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Latest News Update Today: holds video conference on corona virus effects in Delhi

दिल्ली में भी खुलेंगी दुकानें, लेकिन बाजार और मॉल को अनुमति नहीं: अरविंद केजरीवाल

Sun, 26 Apr 2020 03:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Latest News Update Today: holds video conference on corona virus effects in Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्लीवासियों को संबोधित किया। कोरोना वायरस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले रविवार को हमने लॉकडाउन जारी रखने पर चर्चा की थी। इसमें किसी तरह की रियायत दिए जाने के समीक्षा के बाद फैसला लिया जाना था। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली में भी जरूरी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। मोहल्लों में या सोसायटी में दुकानें खुल सकती हैं, लेकिन यह छूट कंटेनमेंट जोन की दुकानों के लिए लागू नहीं होगी। फिलहाल कोई भी मार्केट या मॉल नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

 

तीन मई तक केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। अब तीन मई के बाद केंद्र सरकार जो फैसला लेगी, उसी के आधार पर लॉकडाउन को लेकर दिल्ली सरकार का फैसला निर्भर करेगा। 


प्लाजमा थेरेपी कर रहा काम
उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में प्लाजमा थेरेपी की सहायता से मरीजों का इलाज चल रहा है। मैं खुद हर मरीज पर नजर रख रहा हूं। कल तक मरीज की हालत बहुत बिगड़ रही थी, लेकिन इस थेरेपी से आज सुबह उनकी हालत में बहुत सुधार आया। जो मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं, हम उन्हें दूसरों की जान बचाने के लिए प्लाजमा डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। आज एक दूसरे का प्लाजमा ही एक दूसरे की जान बचाने के काम आ रहा है। इसका मतलब यह है कि अगर हम सब साथ मिलकर खड़े रहेंगे तो कोरोना को हरा सकते हैं। लेकिन अगर एक दूसरे का साथ नहीं देंगे को हालात बिगड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed