फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM arvind kejriwal given gift to student ac bus pass in delhi

केजरीवाल सरकार का एक और तोहफा, छात्रों को मिलेगी सुविधा

Wed, 01 Aug 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
CM arvind kejriwal given gift to student ac bus pass in delhi

दिल्ली की केजरीवाल सरकार छात्रों को एसी बसों में भी पास के जरिए सफर करने की सुविधा देने जा रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री को निर्देश दिया कि एसी बसों में स्टूडेंट पास लागू करने के प्रपोजल को जल्द से जल्द लागू करने के लिए कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



इसके जवाब में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि इस प्रपोजल को जल्द फाइनल किया जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस बारे में घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं बसों को लेकर नियम

CM arvind kejriwal given gift to student ac bus pass in delhi
dtc bus - फोटो : अमर उजाला

ये हैं बसों को लेकर नियम
दिल्ली में डीटीसी की करीब 3750 बसें हैं और क्लस्टर स्कीम की 1650 बसें हैं। डीटीसी की 1275 एसी बसों को छोड़कर बाकी सभी नॉन एसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में स्टूडेंट पास लागू होता है। स्टूडेंट बस पास की दो कैटिगरी हैं, एक पास 100 रुपये में बनता है और एक कैटिगरी 150 रुपये की है। 

कुछ समय पहले डीटीसी बोर्ड ने छात्रों के लिए रियायती बस पास सुविधा का दायरा बढ़ाने का भी फैसला किया था। दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को रियायती बस पास का फायदा मिलेगा। एमसीडी स्कूलों के छात्रों को भी इस स्कीम का फायदा होगा। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के छात्रों को भी इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed