फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind kejriwal announced to low the electricity price

CM साहब, हमें कब मिलेगा हमारा हक

Wed, 01 Jan 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind kejriwal announced to low the electricity price

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बिजली दर की कीमत आधी हो जाएगी। लेकिन इसके बाद भी करीब छह लाख बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें आप के दावे के अनुसार सब्सिडी का इंतजार है।

विज्ञापन


क्योंकि आप का दावा था कि सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा कर दिया जाएगा। हालांकि उनकी उम्मीद अब बिजली कंपनियों के ऑडिट पर टिकी हैं।

अभी तक दिल्ली सरकार 0-200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से प्रति यूनिट 1.20 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी और 201-400 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 80 पैसे की सब्सिडी मिलती थी।
विज्ञापन


लेकिन अब 0-400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी से सरकारी खजाने पर बोझ भी कम पड़ेगा और ज्यादातर बिजली उपभोक्ताओं को लाभ भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 से 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं से अभी तक प्रति यूनिट 3.90 रुपये लिये जाते थे जबकि 201 से 400 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 5.80 रुपये लिए जाते थे। जबकि 400 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 6.80 रुपये चार्ज किया जाता है।

इस स्लैब वाले उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत की घोषणा नहीं की गई है। इस श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल सीएजी ऑडिट के बाद वाली स्थिति पर छोड़ दिया गया है।


कॉल सेंटर से चलेगा पार्टी का हेल्पलाइन नंबर

आम आदमी पार्टी का हेल्पलाइन नंबर अब कॉल सेंटर से संचालित होगा। पार्टी का कहना है कि 9718500606 पर रोजाना ढेरों कॉल्स आ रही हैं। इसे संभालना मुश्किल हो रहा है। गुड़गांव के एक कॉल सेंटर से इस बारे में बातचीत चल रही है।


उम्मीद है इसी हफ्ते कॉल सेंटर काम करना शुरू कर देगा। दूसरी तरफ शपथ ग्रहण करने बाद के दौरान केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए दो दिनों के भीतर एक नंबर जारी करने का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। जल्द ही नंबर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed