'सीएम समेत सभी मंत्रियों को खानी पड़ सकती है जेल की हवा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक के फैसलों पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने फर्जीवाड़ा किया है।
इसी कारण चार सौ फाइलों की जांच करने के लिए उपराज्यपाल द्वारा गठित समिति को दिल्ली सरकार गैर कानूनी करार दे रही है। इसके अलावा वह समिति के फाइलों की जांच के कदम को गलत ठहरा रही है।
उन्होंने दिल्ली सरकार के विस का विशेष सत्र बुलाने के निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संविधान विरोधी कार्य करते हुए चार सौ से अधिक फाइलों पर गैर कानूनी ढंग से निर्णय किए हैं।
सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग
इसके कारण मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस बारे में दिल्ली सरकार को अच्छी तरह मालूम है। इसके मद्देनजर कैबिनेट बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री ने उप राज्यपाल के समिति गठित करने पर सवाल उठाया और उसे फाइलों की जांच न करने को कहा।
सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग
भाजपा नेता और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हवाला से अर्जित कालाधन व करोड़ों के कारोबार में उनकी संलिप्तता के मद्देनजर उन्हें अविलंब बर्खास्त किया जाए।
इसके अलावा इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने सत्येंद्र जैन को संरक्षण देने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से त्यागपत्र मांगा।