नोएडा में अखिलेश आएंगे या नहीं, आज होगा तय
आज पतंजलि प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से करेंगे मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नोएडा आने या नहीं आने की अटकलें अभी भी जारी हैं। तैयार हो चुकी कई परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए 11 दिसंबर की तिथि बताई जा रही है। कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम में होना है।
बुधवार को पतंजलि प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से होना है। हालांकि, कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को सलाह भी दी थी कि 30 नवंबर को पतंजलि प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर भी नोएडा की मेट्रो, एलिवेटेड व अंडरपास समेत अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण कर दिया जाए।
लेकिन जो गुट नोएडा में मुख्यमंत्री को लाना चाहता है, उसने कहा कि यह ठीक नहीं रहेगा। नोएडा में ही आकर उन्हें बड़ा कार्यक्रम करना चाहिए, ताकि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संदेश जाए।
मंगलवार देर रात लखनऊ में इस पर मंथन भी हुआ कि मुख्यमंत्री को नोएडा जाना चाहिए या नहीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कह दिया कि वह जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले किसी से यह भी कहा था कि वह नोएडा नहीं जाने वाले हैं।
वहीं, प्राधिकरण के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव रमा रमण ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री के आने की पूरी संभावना है। बुधवार को लखनऊ में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगने वाले पतंजलि प्रोजेक्ट के लिए सुबह 11 से 12 बजे का समय उन्होंने दिया है।