फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Akhilesh will come or not Noida, will decide today

नोएडा में अखिलेश आएंगे या नहीं, आज होगा तय

Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
सार

आज पतंजलि प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
CM Akhilesh will come or not Noida, will decide today
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के नोएडा आने या नहीं आने की अटकलें अभी भी जारी हैं। तैयार हो चुकी कई परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए 11 दिसंबर की तिथि बताई जा रही है। कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम में होना है।

विज्ञापन


बुधवार को पतंजलि प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से होना है। हालांकि, कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को सलाह भी दी थी कि 30 नवंबर को पतंजलि प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर भी नोएडा की मेट्रो, एलिवेटेड व अंडरपास समेत अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण कर दिया जाए।

विज्ञापन
 

लेकिन जो गुट नोएडा में मुख्यमंत्री को लाना चाहता है, उसने कहा कि यह ठीक नहीं रहेगा। नोएडा में ही आकर उन्हें बड़ा कार्यक्रम करना चाहिए, ताकि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संदेश जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

मंगलवार देर रात लखनऊ में इस पर मंथन भी हुआ कि मुख्यमंत्री को नोएडा जाना चाहिए या नहीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कह दिया कि वह जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले किसी से यह भी कहा था कि वह नोएडा नहीं जाने वाले हैं।

 

वहीं, प्राधिकरण के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव रमा रमण ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री के आने की पूरी संभावना है। बुधवार को लखनऊ में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगने वाले पतंजलि प्रोजेक्ट के लिए सुबह 11 से 12 बजे का समय उन्होंने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed